Home / Rajasthan / सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित पीएम राहत योजना प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा कवच-एडीएम सिटी

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित पीएम राहत योजना प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा कवच-एडीएम सिटी

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
पीएम राहत योजना प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा कवच-एडीएम सिटी

भरतपुर, 18 नम्वबर। एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
एडीएम सिटी ने कहा कि सर्दियों के कोहरे से पूर्व रोड़मर्किंग, कैटआई एवं स्टॉप लाईन बार्ड लगाने एवं ट्रेक्टर एवं ट्रॉलियों एवं भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्य योजना बनाये ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हो सके। उन्होंने पीडब्लूडी अधीक्षण अभियन्ता को सड़कों की मरम्मत के साथ ही स्पीड ब्रैकरों पर कलर मार्किंग करवाई जाए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को एनएच-21 एवं एनएच-123 पर अवैध पार्किंग हटाने के लिए पुलिस, एनएचआई एवं परिवहन विभाग पेट्रोलिंग करने तथा अवैध पार्किंग करने वालों के विरूद्ध चालन की कार्रवाही नियमित रूप से करे। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं को पूर्व सूचना देते हुए नोटिस जारी करने एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निस्तारण करने की बात कही।
बैठक में एडीएम सिटी ने प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्तियों को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों तक प्रति पीड़ित 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। उन्होंनेे कहा कि दुर्घटना के बाद समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए चिकित्सा विभाग को अस्पतालों में पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से निराश्रित गोवंश को हटाकर गौशालाओं में स्थानांतरित करने तथा पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

एडीएम सिटी ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक को थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर मोटर वाहन दुर्घटनाओं के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए दस्तावेज खामियां पूर्ण की जाए ताकि रिपोट उपखंड अधिकारी को भिजवाई जा सके। बैठक में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, यातायात पुलिस उपाधीक्षक योगेश, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता डीके गुप्ता, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया सहित एनएचएआई, आरएसआरडीसी एवं रिडकोर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons