Home / Dholpur / भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार : शर्मा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों का संदेश

भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार : शर्मा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों का संदेश

भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार : शर्मा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों का संदेश

धौलपुर,26 नवंबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पर्पित कर किया गया | प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, गरिमा और अधिकार प्रदान करता है तथा हमें विविधताओं के बीच एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अनुशासन, नैतिकता, सहिष्णुता एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और एक जागरूक, संवेदनशील तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर शिक्षक दीपक कुशवाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का मार्गदर्शक है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारें, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें तथा सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान दें।

शिक्षक नीरज दिनकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी विचारों, त्याग एवं लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में सक्रिय एवं जागरूक नागरिक की भूमिका समझाते हुए कहा कि समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता एवं न्याय जैसे मूल्य हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनने चाहिए। विद्यार्थी नव्यांश दीप कुशवाह ने संविधान दिवस के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए तथा भारतीय संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला बताते हुए इसके मूल सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लेकर किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक चेतना तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के संयोजक संजय रहे। इस अवसर पर राकेश कुमार, महिपाल सिंह, बद्री प्रसाद प्रजापति, कुलवीर सिंह, अंजू चौधरी,धर्मेन्द्र जांगिड़, ममता,अनीता महावर,रवींद्र कुमार,अनीता, जितेन्द्र सिंह एवं नवीन कुमार,जयदीप सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons