Home / Dholpur / अपराध नियंत्रण में सूचना एवं अन्य उपयोगी जानकारी देकर भागीदारी निभाएं : शर्मा धौलपुर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अपराध नियंत्रण में सूचना एवं अन्य उपयोगी जानकारी देकर भागीदारी निभाएं : शर्मा धौलपुर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अपराध नियंत्रण में सूचना एवं अन्य उपयोगी जानकारी देकर भागीदारी निभाएं : शर्मा
धौलपुर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धौलपुर,26 नवंबर। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जागरुकता अ​भियान के तहत गुरूवार को धौलपुर के कायस्थ पाड़ा स्थित गंगा बेटी मंदिर में गुरुवार को जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और अपराध रोकने पर मंथन के बाद सहयोग का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आमजन पुलिस के कामकाज तथा अपराध नियंत्रण में सूचना एवं अन्य उपयोगी जानकारी देकर भागीदारी निभाएं। शर्मा ने महिला सुरक्षा और घरेलू उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। विशिष्ट अतिथि पुलिस कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112 और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मदद के बारे में बताया। साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने और ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी। जनसंवाद कार्यक्रम में सीएलजी सदस्य, युवा सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां, व्यापारी, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons