Home / Madhya Pradesh / कलेक्टर सभागार में शौर्य दीदियों का विशेष क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर 

कलेक्टर सभागार में शौर्य दीदियों का विशेष क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर 

कलेक्टर सभागार में शौर्य दीदियों का विशेष क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
मुरैना, 26 नवम्बर /महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को 12 जिलों की शौर्य दीदियों के लिए विशेष एक दिवसीय क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सभागार, मुरैना में किया गया। कार्यक्रम में शौर्य दीदियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक, न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दिया गया। उन्होंने शौर्य दीदियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा समुदाय स्तर पर महिला सुरक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने शौर्य दीदियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्रीमती रेखा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओ.पी. पांडे, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती अपूर्वा चैधरी, संरक्षण अधिकारी श्री ब्रजराज शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम दंडोतिया, समिति के सदस्य तथा महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी श्रीमती राजकुमारी परमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शौर्य दीदियों की कार्यक्षमता का संवर्धन करते हुए उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, शासकीय योजनाओं तथा विपरीत परिस्थितियों में उपलब्ध कराए जाने वाले सहयोग एवं मार्गदर्शन की जानकारी देना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर पर महिला सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा समुदाय में सुरक्षा एवं जागरूकता का वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons