Home / Madhya Pradesh / निर्माण कार्य नहीं कराने एवं शासकीय राशि की वसूली के प्रकरणों में पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

निर्माण कार्य नहीं कराने एवं शासकीय राशि की वसूली के प्रकरणों में पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

निर्माण कार्य नहीं कराने एवं शासकीय राशि की वसूली के प्रकरणों में पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
मुरैना,18 नवंबर।। जिले की ग्राम पंचायतों में अपने कार्यकाल के दौरान निर्माण कार्य नहीं कराने तथा संबंधित निर्माण कार्यों के लिए आवंटित शासकीय राशि की वसूली के लंबित प्रकरणों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। संबंधित पूर्व सरपंचों एवं पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। जारी सूची में जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच एवं पंचायत सचिव शामिल हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि संबंधित पूर्व सरपंचों तथा पंचायत सचिवों द्वारा अपने कार्यकाल में निर्माण कार्य नहीं कराए जाने के कारण राशि की वसूली के प्रकरण लंबित हैं। इन प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राशि की वसूली के लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासकीय धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons