Home / Dholpur / राजाखेडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

राजाखेडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

 

 

राजाखेडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

धौलपुर,12 नवंबर। जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के नदोरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजाखेडा थाना इलाके के गांव नदौरा में महीपाल की करीब 28 वर्षीय पत्नी साधना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजाखेडा के शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि मृतका साधना के भाई नरेश सिंह निवासी लालपुर थाना निबोहरा तहसील फतेहाबाद जिला आगरा ने तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन साधना की शादी 18 अप्रेल 2024 को महिपाल पुत्र अतर सिंह निवासी नदोरा, थाना राजाखेड़ा के साथ हिंदू रीति-रिवाज एवं अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर साधना को परेशान करते थे। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने साधना को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की जाती थी। कई बार समझाइश भी दी गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया नहीं बदला और आज साधना की मौत हो गई। उधर, मामले की सूचना मिलने पर सीओ वृत्त मनियां खलील अहमद भी मौके पर पंहुचे तथा मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons