Home / Dholpur / न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण

न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण

 

 

न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण

बंदियों के स्वास्थ्य, अपील एवं जमानत संबंधी प्रकरणों की ली जानकारी
धौलपुर,26 नवंबर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर संजीव मागो, सचिव रेखा यादव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार द्वारा गुरूवार को संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कारागृह में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी स्थिति की जानकारी ली गई। विशेष रूप से बीमार बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बीमारी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण दौरान सचिव रेखा यादव ने संबंधित चिकित्सकों को बंदियों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने बंदियों से उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अपील दायर होने, जमानत आवेदन तथा जमानत स्वीकृत नहीं होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने की प्रक्रिया, जमानत एवं अपील संबंधी अधिकारों तथा विधिक सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों के बारे में जानकारी दी गई। बंदियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु जेल प्रशासन एवं एलएडीसी अधिवक्तागण को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण दौरान सभी न्यायिक अधिकारीगणों, जेल स्टाफगण एवं बंदियो द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एविं सद्धांतों का पालन करने, तथा देश की एकता अखण्डता, संप्रभूता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह स्टाफ एवं बंदीजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons