Home / Dholpur / बसेडी के खिडोरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान बवाल

बसेडी के खिडोरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान बवाल

बसेडी के खिडोरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान बवाल
पीडित पक्ष ने एसपी व जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। जिले की खिडोरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव के दौरान मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से दबंगई और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने एक प्रत्याशी व उसके समर्थकों पर दलित मतदाताओं तथा महिलाओं के साथ मारपीट करने और अन्य प्रत्याशियों को धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के दौरान दबंग प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मतदाताओं को डराने-धमकाने की नीयत से कथित तौर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में गांव निवासी राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल धौलपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना में एक महिला सहित दो अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के अन्य सरपंच प्रत्याशियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons