Home / Dholpur / समाज की प्रतिमाओं को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी: सक्सेना

समाज की प्रतिमाओं को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी: सक्सेना

समाज की प्रतिमाओं को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी: सक्सेना
चित्रांश वंशज महासभा ने किया प्रतिभाओं को सम्मान
धौलपुर,16 नवंबर। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र माथुर द्वारा चलाए जा रहे देश भर में कायस्थ समाज की प्रतिमाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना ने पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के प्रतिष्ठित बंधुओं के साथ धौलपुर में स्टेट बैंक में कार्यरत मैनेजर नीरव श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव तथा एनएसएआई के अधिकारी भारतेंदु कुलश्रेष्ठ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना ने कहा कि इन प्रतिभाओं का सम्मान इसलिए किया जा रहा है कि इनका उत्सवर्धन हो और यह उत्साहित होकर समाज को एवं देश को नई प्रेरणा दें। पूर्व प्राचार्य बीके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर उनके अंदर सेवा भाव जागृत होता है, और इनको देखकर समाज में छिपी हुई प्रतिमाएं भी बाहर आती हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से समाज को और अधिक संबल बनाने के लिए सागर कांत सक्सेना को युवा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही गगन कुलश्रेष्ठ को जिला मंत्री एवं श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा मुकेश सक्सेना, अशोक कुलश्रेष्ठ, दिवाकांत सक्सेना, राजीव सक्सेना, कृष्णकांत सक्सेना, कार्तिकेय श्रीवास्तव, पूर्व श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कृष्णअंशु श्रीवास्तव, विशालसक्सेना एवं पीयूष सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons