Home / Dholpur / धौलपुर में महिला शिक्षकों की चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

धौलपुर में महिला शिक्षकों की चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

 

 

धौलपुर में महिला शिक्षकों की चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन
शैक्षिक महासंघ का जिला महिला सम्मेलन संपन्न

धौलपुर,15 नवंबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जिला धौलपुर द्वारा रविवार को जिला महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिला शिक्षकों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने तथा महिला शिक्षकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर मंथन हुआ। महासंघ के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का राष्ट्र निर्माण, सामाजिक परिवर्तन एवं शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए महिला शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। महिला सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला शक्ति को संगठनात्मक रूप से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता श्रीमती उमेश शर्मा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थापना, संगठन की रीति-नीति, उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिला शिक्षकों से संगठन की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश परमार ने की तथा मंच संचालन महिला मंत्री श्रीमती रश्मि कौशल ने किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री श्रीमती कमलेश सिकरवार ने की। इस सत्र की मुख्य वक्ता कुमारी अपूर्वा शर्मा रहीं। उन्होंने भारतीय इतिहास की वीरांगना रानी पद्मावती के जीवन, त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं गौरवशाली व्यक्तित्व पर विस्तृत उद्बोधन दिया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता श्रीमती गीता शर्मा ने की तथा मुख्य वक्ता श्रीमती गरिमा उपाध्याय रहीं। उन्होंने वर्तमान समय में महिला शिक्षकों के समक्ष आने वाली विभिन्न सामाजिक, पारिवारिक, व्यावसायिक एवं कार्यस्थल संबंधी चुनौतियों तथा समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में प्रदेश सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ सदस्य देवेश प्रसाद शर्मा ने संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया। सम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जब्बूलाल , कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह परमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons