Home / Dholpur / राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

 

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धौलपुर,15 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह ने धौलपुर जिले के दौरे के दूसरे दिन ग्राम पंचायत सलेमपुर, बरौली और बड़ागांव के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छाया, बिजली, रैंप और कतार प्रबंधन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरौली मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आचार संहिता के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतदान के उपरांत होने वाली मतगणना प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण बताते हुए आयुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिमुक्त होनी चाहिए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons