पंचायतीराज आम चुनाव-2026 धौलपुर जिले में चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
जिला परिषद सदस्य पद का सायं 6 बजे तक 71.60 प्रतिशत हुआ मतदान
धौलपुर, 15 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की निगरानी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने बताया कि तृतीय चरण में जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा में 12 वार्डो में जिला परिषद सदस्य के लिए 2 लाख 91 हजार 155 मतदाताओं में से 2 लाख 8 हजार 480 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सायं 6 बजे तक 71.60 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य बसेड़ी के कुल 19 वार्ड के 92 हजार 645 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 71 हजार 455 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 77.13 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य राजाखेड़ा के 25 वार्डाे के कुल 1 लाख 34 हजार 22 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 90 हजार 487 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 67.52 प्रतिशत मतदान किया। पंचयात समिति सदस्य सरमथुरा के 15 वार्डाे के कुल 64 हजार 488 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 46 हजार 538 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते 72.17 प्रतिशत मतदान किया।










