Home / Dholpur / राजाखेड़ा उपखंड के पंचायती राज चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

राजाखेड़ा उपखंड के पंचायती राज चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

राजाखेड़ा उपखंड के पंचायती राज चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

राजाखेड़ा,15 नवंबर। राजाखेड़ा उपखंड के पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी तथा जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राजाखेड़ा पंचायत समिति के जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की उपस्थिति, ईवीएम की व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक मतदान संपन्न हुआ है

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के साथ राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देव सहित अन्य चुनाव आयोग एवं जिला पुलिसकर्मी व प्रशासनिक कर्मचारीगण सम्मिलित रहे। राजाखेड़ा से पंडित बुद्धसिंह उदैनियां की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons