पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता -धर्मेंद्र शर्मा
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान ने पंडित नेहरू जयंती मनाई
धौलपुर,14 नवंबर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, द्वारा स्टेशन रोड, स्थित कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए
धर्मेंद्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण के शिल्पकार थे। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत आधार प्रदान किया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के आदर्श, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, शिक्षित एवं समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा सुमन में समन्वयक सुल्तान सिंह लोढ़ा अशोक शर्मा धीरेंद्र प्रताप कुलदीप शर्मा नितिन शर्मा नीरज कुशवाहा दीपक अग्रवाल पवन शर्मा सनी सरता एवं मंजेश मुकेश राजपूत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे










