Home / Dholpur / अग्रसेन भजन संघिनी का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

अग्रसेन भजन संघिनी का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

 

 

अग्रसेन भजन संघिनी का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

करीब 500 दीपों से जगमगाया परिसर

धौलपुर,13 नवंबर। अग्रसेन भजन संघिनी की ओर से दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में दीपों की आकर्षक सजावट की गई, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर अन्नकूट की प्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसकी व्यवस्था शालिनी, ममता एवं नेहा की ओर से की गई। कार्यक्रम में दीपदान के साथ-साथ महिलाओं के मनोरंजन के लिए दो-तीन रोचक खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में अंजू एवं मंजू एक प्रतियोगिता की विजेता रहीं, जबकि दूसरी प्रतियोगिता में आशा सिंगल एवं सीमा सिंगल ने जीत हासिल की। समाजसेवी रजनी मोदी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उनके सहयोग एवं सहभागिता से आयोजन को सफल और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में सभी महिलाओं ने मिलकर दीपावली की खुशियाँ बाँटीं तथा प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए समारोह को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons