Home / Rajasthan / 19 से शुरू होगा श्री श्याम बाबा का पंचदिवसीय जन्मोत्सव, 20 को भव्य भजन संध्या

19 से शुरू होगा श्री श्याम बाबा का पंचदिवसीय जन्मोत्सव, 20 को भव्य भजन संध्या

19 से शुरू होगा श्री श्याम बाबा का पंचदिवसीय जन्मोत्सव, 20 को भव्य भजन संध्या

महिला भक्तों का गरबा-डांडिया, 56 भोग, पुष्प व इत्र वर्षा और महाआरती रहेंगे मुख्य आकर्षण

भरतपुर,13 नवंबर। श्री श्याम बाबा संकीर्तन समिति एवं आदर्श उज्जवल भविष्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्याम बाबा का पंचदिवसीय जन्मोत्सव समारोह 19 से 23 नवंबर तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम बाबा मंदिर प्रांगण में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति संरक्षक बृजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव का शुभारंभ 19 नवंबर, गुरुवार को होगा। पहले दिन दोपहर 2 से 2:30 बजे तक महिला श्याम भक्तों द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम होगा। सर्वश्रेष्ठ गरबा करने वाली 10 महिला भक्तों को सम्मानित किया जाएगा। 20 नवंबर को भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें अहमदाबाद से मुख्य भजन गायिका आशा वैष्णव, आगरा से प्रीति शर्मा और मथुरा से आकाश लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बाबा की अलौकिक झांकी सजाई जाएगी और भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार के लिए कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से पुष्प मंगाए जा रहे हैं। भक्तों को 56 भोग के दर्शन, अखंड ज्योति, पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के दर्शन होंगे। 21 नवंबर को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर शाम को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 22 नवंबर को सुबह 7 बजे से बाबा के दरबार में श्याम भक्तों की अर्जी लगाई जाएगी, जिसमें भक्त बाबा के समक्ष अपनी मनोकामनाओं और अरदास को प्रस्तुत करेंगे। जन्मोत्सव के अंतिम दिन 23 नवंबर, सोमवार को शाम 7:30 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा।प्रेस वार्ता के दौरान मनोज बंसल, जयप्रकाश गोयल, नीरज गोयल, आशु गोयल, मनीष गोयल, राहुल तनेजा, नितेश मित्तल, चंद्रभान सिंह, राजेंद्र गोयल, पुष्पेंद्र सिंह, देवी राम, मयूर शर्मा, तरुण गोपालिया, राजीव जैन, डॉ. वीरेंद्र पचौरी सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons