Home / Dholpur / बाडी की कहार गली में मांस-मछली की दुकानों का विरोध

बाडी की कहार गली में मांस-मछली की दुकानों का विरोध

बाडी की कहार गली में मांस-मछली की दुकानों का विरोध

महिलाओं की मांग, घरों के पास नहीं लगने देंगे दुकानें

धौलपुर,13 नवंबर। जिले के बाड़ी शहर की कहार गली में मछली-मांस की दुकानों के नए स्थान पर लगाने को लेकर विरोध का मामला सामने आया है। मामला नाले किनारे पुलिया के पास का है। जहां मछली,मांस के दुकानदार अब दुकान लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसको लेकर आसपास की कॉलोनी की महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ में कोतवाली थाने में एसएचओ प्रेम कुमार शर्मा को लिखित में शिकायत की है।
कहार गली कॉलोनी निवासी महिला राधा,गीता देवी,कोमल गुड्डी एवं रमाबाई आदि ने बताया कि पूर्व में यह दुकानें कहार गली के बाजार में संचालित थी। नगर पालिका ने दीपावली से पूर्व उनको एक महीने में बाजार से हटने का नोटिस दिया है। ऐसे में अब यह दुकानदार वहां से हटकर उनके घरों के आसपास दुकान खुल रहे हैं। जिसको लेकर साफ-सफाई की तैयारी चल रही है। हालांकि, नगर पालिका द्वारा इनको गुहेरा नाला,नरे के पास जगह आवंटित की है। जो मौका स्थल से थोड़ी दूरी पर है। ऐसे में यह दुकानदार वहां न जाकर उनके घरों के आसपास कॉलोनी में नाले के सहारे ही दुकान खोलने पर आमादा है। मना करने पर झगड़े पर उतारू हैं। महिलाओं ने बताया कि यदि दुकानें खुली तो मास,मछली की बदबू और गंदगी से कॉलोनी के लोग परेशान होंगे।महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा,पास में मंदिर भी है। वहीं, तुलसी माता का बगीचा लगा है। ऐसे में थाना अधिकारी को लिखित में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। महिलाओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो उनको मौके पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons