जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन
धौलपुर,29 अक्टूबर।। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजन किया। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत स्वीकृत जल योजनाओं एवं प्रस्तावित जल योजनाओं की प्रगति एवं स्वीकृत जल योजनाओं की निविदा एवं कार्य प्रगति की स्थिति की जानकारी पर विस्तार से चर्चा की। सीईओ ने पीएचईडी के अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के पूर्ण होने पर योजना के संचालन के लिए ग्राम पंचायत की ग्राम जिला एवं स्वच्छता समिति को सौंपा जाना सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में संचालन व्यवस्था सुचारू हो सके।
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ने जल जीवन मिशन के कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीईओ ने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएं, जिससे इनका लाभ जनता को मिल सके। बैठक के दौरान सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।










