Home / Uttarpredesh / यूपी पीईटी परीक्षा के मद्देनजर आगरा मंडल में परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

यूपी पीईटी परीक्षा के मद्देनजर आगरा मंडल में परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

यूपी पीईटी परीक्षा के मद्देनजर आगरा मंडल में परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया

हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षार्थियों को मिलेगी सहायता

आगरा,29 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2026) दिनांक 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा तथा संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षार्थियों को स्टेशन पर आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने, ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को व्यवस्थित करने एवं उन्हें सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के लिए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर लगभग 3,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल के होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन स्थानों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोशनी ,पानी एवं पंखों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान सुविधाजनक ढंग से बैठ सकें और भीड़ का उचित प्रबंधन किया जा सके।आगरा एवं मथुरा स्टेशनों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जूनियर स्केल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो वहां से व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करेंगे।आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षा अवधि के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों को शिफ्टवार नामित किया गया है। वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों तथा रेल सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक एवं कांस्टेबल की आगरा कैंट,मथुरा जंक्शन ईदगाह, आगरा फोर्ट स्टेशन पर शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक परीक्षार्थियों की सुविधा, सुचारु आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *