आगरा मंडल में ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की बड़ी सफलता
आगरा,29 अक्टूबर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निश्चिंत यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयलके निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा श्री एस रामकृष्णन के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा निरंतर सतर्कता एवं सजगता के साथ “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत आरपीएफ की टीमों ने रेल परिसरों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों एवं कोचों में सघन गश्त और निगरानी की। परिणामस्वरूप आरपीएफ द्वारा इस वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल से सितंबर – 2026 में 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जो यात्रियों के सामान की चोरी, झपटमारी अथवा अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। आरपीएफ द्वारा की गई इन प्रभावी कार्रवाइयों से यात्रियों से चोरी हुई अथवा खोई हुई संपत्तियाँ बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹ 96,98,050/- आंकी गई है। रेलवे सुरक्षा बल का यह अभियान यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल परिसरों में अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत न केवल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है बल्कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित कार्रवाई दलों की भी तैनाती की जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
आगरा मंडल में ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की बड़ी सफलता










