Home / Dholpur / राजकुमार मीना उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पद पर पदोन्नत

राजकुमार मीना उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पद पर पदोन्नत

राजकुमार मीना उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पद पर पदोन्नत
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
धौलपुर,29 अक्टूबर।। राज्य सरकार के राजस्थान जनसंपर्क सेवा के कुशल, अनुभवी एवं समर्पित वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार मीना को उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर पदोन्नत किया गया है। मीणा की पदोन्नति पर बुधवार को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि मीणा नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे तथा अपने आगामी कार्यकाल में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मीणा अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व में बाड़मेर एवं बारां जिलों में सेवाएं देते हुए विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय तथा जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीणा अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव एवं कार्यशैली से विभागीय गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक प्रदीप किशोर जोनवाल, सूचना सहायक आदित्य शर्मा, अंकित कुमार बंशीवाल, सुधांशु सक्सैना, सौरभ शर्मा, पवन गिरी, विकास प्रजापति, भोगीराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *