Home / Dholpur / धौलपुर–गढ़ी सांधरा नई रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण 31 अक्टूबर को प्रस्तावित

धौलपुर–गढ़ी सांधरा नई रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण 31 अक्टूबर को प्रस्तावित

धौलपुर–गढ़ी सांधरा नई रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण 31 अक्टूबर को प्रस्तावित

धौलपुर,29 अक्टूबर।। उत्त्तर मध्य रेलवे के धौलपुर रेल सैक्शन में धौलपुर-सरमथुरा रेल खंड के धौलपुर–गढ़ी सांधरा नई रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान विशेष ट्रेन 121 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी। इस संबंध में आमजन से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की गई है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आमजन निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश न करें और न ही ट्रैक को अनधिकृत तरीके से पार करें। रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल निर्धारित समपार फाटक एवं लिमिटेड हाइट सबवे का ही उपयोग करें। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करना अथवा उसे पार करना जानलेवा हो सकता है। साथ ही, यह दंडनीय अपराध है, जिसके लिए नियमानुसार जुर्माना, कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है। बताते चलें कि इन दिनों धौलपुर-सरमथुरा-करौली-गंगापुर रेल परियोजना का काम धौलपुर में चल रहा है। इस रेल सैक्शन में रेल प्रशासन द्वारा धौलपुर से गढी-सांधरा नई रेल लाइन पर निर्माणकार्य पूरा हो चुका है। रेल प्रशासन की योजना इस ट्रैक पर रेलों का संचालन शुरू करने की है। इसलिए धौलपुर–गढ़ी सांधरा नई रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *