Home / Dholpur / जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समिति में मतदान आज

जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समिति में मतदान आज

 

 

जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समिति में मतदान आज
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए होगा मतदान,मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के पश्चात किया रवाना

धौलपुर,13 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्य, बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच के चतुर्थ चरण के आज होने वाले मतदान के लिये पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के पश्चात रवाना किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने कहा कि सभी मतदान दल मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान नियम, समय और संयम के साथ कार्य करेंगे और अपना व्यवहार मधुर रखें। साथ ही मतदान की गोपनीयता को बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों की रहने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात पहले वार्ड पंच की क्रम वार मतगणना करायेंगे। उसके पश्चात ही सरपंच की मतगणना की जाएगी। निर्देशों की पालना नही करने पर संबंधित के विरूद्व विधि के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदान करने का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। सभी मतदाता नियत समय में मतदान कर लोकतन्त्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराएं। इस लोकतंत्र के महान कार्य को आपसी जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करें। उन्होने कहा कि सभी मतदान दलों का व्यवहार मतदान के समय निष्पक्ष हो और व्यवहार आपका बाहर दिखना भी चाहिए। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

2 लाख 91 हजार 155 मतदाता अपने मत का करेगें प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण में कुल 2 लाख 91 हजार 155 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बसेड़ी में कुल 92 हजार 645 पंजीकृत मतदाताओं में से 49 हजार 580 पुरूष, 43 हजार 65 महिला मतदाता, पंचायत समिति राजाखेड़ा में कुल 1 लाख 34 हजार 22 मतदाताओं में से 72 हजार 147 पुरूष, 61 हजार 873 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर तथा पंचायत समिति सरमथुरा में कुल 64 हजार 488 मतदाताओं में से 35 हजार 234 पुरूष, 29 हजार 254 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में 98 ग्राम पंचायतों में 305 बूथ बनाए गए है। जिनमें जिला परिषद के 12 वार्ड, पंचायत समिति के 59, पंचों के 920, मतदान केन्द्रों की संख्या 101, बसेड़ी पंचायत समिति में 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 3 एरिया मजिस्ट्रेट, राजाखेड़ा पंचायत समिति में 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 6 एरिया मजिस्ट्रेट, सरमथुरा पंचायत समिति में 11 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 4 एरिया मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons