Home / Rajasthan / पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट

पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट

पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट

सवाई माधोपुर,15 नवंबर। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में श्रीमती नेहा अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व नारायण लाल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी के सुपरविजन में वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने हेतु फ्लेग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एवं आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केंद्रों तथा उनके आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सवाई माधोपुर जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा मतदान के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, गड़बड़ी अथवा मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव में निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई होगी। सवाई माधोपुर पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons