Home / Dholpur / पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में दो आरोपियों को सजा

पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में दो आरोपियों को सजा

 

 

पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में दो आरोपियों को सजा
धौलपुर के डकैती प्रभावित क्षेत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला
धौलपुर,05 नवंबर। धौलपुर के विशेष न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र ने गुरूवार को चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2016 को दिहौली थाना क्षेत्र में चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान चंबल बजरी से भरा ट्रैक्टर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस वारदात में डयूटी पर तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में मामला दर्ज कर अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। जिले के विशेष न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र के न्यायाधीश राकेश गोयल ने गुरूवार को सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी माना। अदालत ने बंटी उर्फ भीमसेन निवासी तिघरा एवं सुमानी निवासी भमरौली को 10-10 साल के कठोर कारावास तथा 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons