जिला स्तरीय बैडमिन्टन ट्रॉयल 12 को
धौलपुर,05 नवंबर। जिला बैडमिंटन संघ धौलपुर द्वारा जिला स्तरीय सीनियर बैडमिन्टन ट्रॉयल का आयोजन 12 नवंबर को इंदिरा गांधी इन्डोर बैडमिन्टन हाल में सुबह 8 बजे से किया जाएगा। जिला बैडमिन्टन संघ के सचिव मौहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि जिला स्तरीय बैडमिन्टन ट्रायल का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग में होगा। ट्रॅायल में सीनियर खिलाडियों का चयन कर बीकानेर में दो दिसंबर से होने वाली राज्यस्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिया में भेजा जाएगा। ट्रायल के लिए सभी खिलाडियों को अपना आधार कार्ड एवं फोटो लेकर आना होगा।
जिला स्तरीय बैडमिन्टन ट्रॉयल 12 को










