पंचायत चुनाव : धौलपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा
धौलपुर जिला परिषद सदस्य पदों की मतगणना सम्पन्न
धौलपुर,20 नवंबर। जिला परिषद सदस्य निर्वाचन-2026 के तहत धौलपुर जिला परिषद सदस्य पदों की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय धौलपुर में सम्पन्न हुई। धौलपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है। जिला परिषद में कांग्रेस ने सर्वाधिक 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं,भाजपा को 05 तथा बसपा को 03 सीटों पर ही संतोष करना पडा है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के दीवान, वार्ड नंबर 2 से भाजपा की राजकुमारी, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की मेघबाई, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के वीर सिंह मीना, वार्ड नंबर 5 से बसपा की शंकरबाई, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की सन्तोदेवी, वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के आकाश, वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस की अनीता, वार्ड नंबर 9 से भाजपा की भगवती, वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के हरभेजी, वार्ड नंबर 11 से बसपा की अंजली, वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के किशन सिंह, वार्ड नंबर 13 कांग्रेस के भीकम सिंह, वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस की सोमवती, वार्ड नंबर 15 से भाजपा की भूरी देवी, वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के साहब सिंह, वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस की अनीशा सिंह, वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस के लाखन सिंह, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की गुलाब देवी, वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस की नीलम कुशवाह, वार्ड नंबर 21 से भाजपा की प्रीति कुमारी, वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस के प्रताप सिंह, वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस की गुड्डी, वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस की विमलेश जाटव, वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस के विश्वसौन्दर्य, वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस के वेदप्रकाश, वार्ड नंबर 27 से भाजपा अजय सिंह, वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के नरेन्द्र तथा वार्ड नंबर 29 से बसपा की गीता विजयी घोषित हुए।










