Home / Dholpur / धौलपुर में युवती ने खुद को देशी तमंचे से मारी गोली,मौत

धौलपुर में युवती ने खुद को देशी तमंचे से मारी गोली,मौत

 

 

धौलपुर में युवती ने खुद को देशी तमंचे से मारी गोली,मौत

पहली नजर में आत्महत्या का मामला,एक महीने पूर्व ग्वालियर में हुई थी शादी
धौलपुर,20 नवंबर। एक नव विवाहिता ने खुद को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हादसा धौलपुर के पुराना शहर के फूटा दरवाजा इलाके में शुक्रवार शाम को हुआ। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पंहुचे,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस इसे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक शहर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुराना शहर के फूटा दरवाजा इलाके में 22 वर्षीय गुनगुन ने देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई नईम खान ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने कमरे खुलवाकर गुनगुन को बाहर निकाला। गंभीर हालत में पुलिस एवं परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पंहुचे,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एवं परिजनों के मुताबिक करीब एक महीने पूर्व ही गुनगुन का विवाह ग्वालियर निवासी अमन के साथ हुआ था। फिलहाल वह धौलपुर में अपने पीहर में रह रही थी। शुक्रवार को गुनगुन घर के कमरे में थी तथा उसने कमरा अंदर से बंद कर रखा था। उसकी दो भाभियां खाना बना रही थी। तभी गोली की आवाज सुनने के बाद में उन्हें इस हादसे के बारे में पता चला। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सोंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons