Home / Dholpur / धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तथा कारतूस समेत चार दबोचे

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तथा कारतूस समेत चार दबोचे

 

 

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तथा कारतूस समेत चार दबोचे
दो देशी तमंचे और कारतूस किए जब्त
धौलपुर,18 नवंबर। जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में आंगई थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी तमंचे,छह कारतूस तथा एक बाइक जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि आंगई थाना पुलिस को इलाके में सशस्त्र संदिग्ध लोगों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना पर आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चिलाचोंध तथा विशनगिरि मोड पर आंगई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक जब्त की। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में विशनगिरी मोड़ के पास पुलिस ने भवानी सिंह और भूपेंद्र सिंह निवासी महाराजपुरा थाना सदर बाडी धौलपुर को पकडा। पुलिस की तलाशी में उनके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बाइक सवार गब्बर सिंह निवासी खटाने का पुरा थाना बाडी सदर धौलपुर और आकाश निवासी चिलाचोंध थना आंगई धौलपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की बाइक भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *