Home / Dholpur / धौलपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान का किया सामूहिक पूजन

धौलपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान का किया सामूहिक पूजन

 

 

धौलपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान का किया सामूहिक पूजन
धौलपुर,11 नवंबर। श्री चित्रगुप्त समिति धौलपुर द्वारा बुधवार को लोंगपुर पहाड़ स्थित मंदिर पर श्री चित्रगुप्त भगवान की सामूहिक पूजन किया गया। आज ही कलम दवात पूजन के साथ साथ आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वयोवृद्ध सम्मान तथा वर्ष 2026 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तथा सामाजिक ,राजनैतिक, विभिन्न सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा चयन होने वाले चित्रांशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने सभी समाज के बंधुओं को समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। शिक्षाविद डॉ. बीके कुलश्रेष्ठ ने समाज की एकता बनाए रखने पर बल दिया। दयाकांत सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा द्वारा श्री चित्रगुप्त कथा का वाचन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रकांत सक्सेना, ओमप्रकाश श्रीवास्तव , महावीर कुलश्रेष्ठ, अखिलेश श्रीवास्तव ,सीए शैलेन्द्र सक्सेना एवं मुकेश सक्सेना सहित अन्य सामाजिक बंधु मौजूद रहे। अंत में उमेश कुमार श्रीवास्तव मंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया । इसके पश्चात सभी ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons