राजाखेड़ा उपखंड के अंदर ग्राम पंचायत में सरपंच एवं वार्ड पंच की 45 ग्राम पंचायत में 225 सरपंच उम्मीदवार एवं 417 वार्डों में 136वार्ड पंच उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला
लोकतंत्र के महापर्व में उमड़ा उत्साह, शतायु मतदाताओं ने निभाई भागीदारी
राजाखेड़ा,16 नवंबर। राजाखेड़ा पंचायत समिति के चौथे चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को राजाखेड़ा क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों में 225 सरपंच उम्मीदवारों एवं 417 वार्ड पंचों में से 136वार्ड पंच उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ। वहीं 9 वार्डों में वार्ड पंच के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। 342 वार्ड पंचों को लेकर मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भी लंबी कतारें लगी रहीं। शतायु मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते देख युवाओं में भी मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में भी मतदान की रफ्तार बनी रही। मतदान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जवान तैनात रहे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया था। 44 मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं। मतदान के दौरान पूरे उपखंड में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रशासन एवं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। राजाखेड़ा से पंडित बुद्ध सिंह उदैनियां
की रिपोर्ट।










