Home / Dholpur / मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक, विकास कार्यों पर हुआ मंथन

मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक, विकास कार्यों पर हुआ मंथन

 

 

मुक्तिधाम सेवा समिति की बैठक, विकास कार्यों पर हुआ मंथन
हाऊसिंग बोर्ड एवं राजाखेड़ा रोड पर मुक्तिधाम स्थापित करने का निर्णय
धौलपुर,16 नवंबर। मुक्तिधाम सेवा समिति धौलपुर की बैठक रविवार को मयूरी भवन पर समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. आरएस गर्ग एवं मुन्नालाल गोयल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में हाऊसिंग बोर्ड रोड एवं राजाखेड़ा रोड पर मुक्तिधाम स्थापित किए जाने के साथ आमजन को समिति से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के द्विवर्षीय चुनाव आगामी 10जनवरी को कराए जाने की घोषणा भी की गई। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़ ने बताया कि मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के समय आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। बैठने की उचित व्यवस्था, लाइट, पानी, मोक्षवाहन, वातानकुलित ताबूत, अन्तेष्टि के लिए लकड़ी एवं कंडो की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि धौलपुर शहर के विस्तार को देखते हुए आमजन की सुबिधा के लिए हाऊसिंग बोर्ड एवं राजाखेड़ा रोड पर नवीन मुक्तिधाम स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। समिति पदाधिकारियों द्वारा नगर परिषद धौलपुर के सभापति गिरीश गर्ग से मुलाक़ात के मुक्तिधाम में सुलभ काम्प्लेक्स, बाउंड्री वाल के निर्माण एवं आमजन कि सुविधा को देखते हुए धौलपुर सिटी में अस्थि गृह, मोक्षवाहन रखने के लिए भूमि आवंटन करने का मांग पत्र दिया गया है। बैठक में समिति के बृजमोहन सिंघल, शिवशंकर गर्ग, मुकेश गोयल,ऋषि मित्तल, प्रवीण कुमार, मुकेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, अखिलेश गोयल एवं अनिल मंगल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons