कूनो से आए चीते का सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में विचरण
खेरारा गांव में किया नीलगाय का शिकार
सरमथुरा,15 नवंबर। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक चीता पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के वन क्षेत्र में पंहुच गया है। धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगल में वन विभाग के कैमरे में चीते का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। धौलपुर वन क्षेत्र में चीते की मौजूदगी को देखते हुए धौलपुर जिले के वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढा दी है तथा उसके मूवमेंट को ट्रेक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में कूनो नेशनल पार्क से आया चीता लगातार विचरण कर रहा है। हाल ही में चीते द्वारा खैरारा गांव में नीलगाय का शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। खेरारा गांव के पास जंगलों में भी चीते के बढते मूवमेंट को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ गई है। वन विभाग की टीम लगातार चीते की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगलों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है।










