धोलपुर में सडक हादसे में युवक की मौत
धौलपुर,10 नवंबर। धौलपुर-बाड़ी हाईवे पर सोमवार देर रात को एक सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजाखेडा क्षेत्र के हनुमानपुरा बसई कारे निवासी करीब 30 वर्षीय युवक दीपक शर्मा बाइक से अपनी बुआ के घर बाडी जा रहा था। रास्ते में धौलपुर-बाड़ी नेशनल हाईवे पर खानपुर गुर्जर गांव के पास हुसैनपुर मोड पर सामने से आ रही एक स्कार्पियो जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पंहुचे पुलिस तथा परिजनों ने घायल दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। धौलपुर अस्पताल से दीपक को हायर सेंटर रैफर किया गया,जहां रास्ते में उसने दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के शव पा पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सोंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।










