Home / Dholpur / धौलपुर में गोली लगने से युवक की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

धौलपुर में गोली लगने से युवक की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

 

धौलपुर में गोली लगने से युवक की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
धौलपुर,10 नवंबर। शहर के जेल रोड इलाके स्थित बजरंग कॉलोनी में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ,जब युवक का शव उसके घर के उपर वाले कमरे में पडा मिला। इस संबंध में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में परिवाद दिया है। मौके पर पंहुचे कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि बजरंग कालोनी में मिले युवक की पहचान करीब 22 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने रामलखन सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। मृतक युवक के परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि आरोपी रामलखन करीब दो साल से उनके मकान में किराए पर रह रहा था। करीब तीन महीने पूर्व ही उसन मकान खाली कर दिया तथा अब वह अपने भांजे के साथ कहीं रह रहा है। मृतक युवक मुकेश के साथ तभी से उसका कोई विवाद था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह रामलखन करीब आधा दर्जन लोगों के साथ में घर आया तथा सिर में गोली मारकर मुकेश की हत्या कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विकास सांगवान भी मौके पर पंहुचे तथा हालात का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच पडताल की जा रही है तथा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons