Home / Dholpur / सीईओ श्रेष्ठा श्री ने आदर्श मतदान केन्दों का किया निरीक्षण

सीईओ श्रेष्ठा श्री ने आदर्श मतदान केन्दों का किया निरीक्षण

सीईओ श्रेष्ठा श्री ने आदर्श मतदान केन्दों का किया निरीक्षण
धौलपुर, 6 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 मतदान दिवस के अवसर पर आदर्श मतदान केन्दों एवं बूथों का निरीक्षण जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकरी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री द्वारा किया गया। जिले में तृतीय चरण के अन्तर्गत चुनावों के लिए पंचायत समिति धौलपुर में राउमावि सरानीखेडा, बाडी पंचायत समिति में राउमावि बिजौली एवं पंचायत समिति सैपऊ में राउमावि कौलारी आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए। निरीक्षण के दौरान मतदान केंन्दों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मतदान केंन्द्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई विशेष सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons