Home / Dholpur / धौलपुर मावा मंडी में खाद्य सुरक्षा दल की दबिश, 100 किलो दूषित मावा करवाया नष्ट, पांच प्रतिष्ठानों से नमूने भी लिए

धौलपुर मावा मंडी में खाद्य सुरक्षा दल की दबिश, 100 किलो दूषित मावा करवाया नष्ट, पांच प्रतिष्ठानों से नमूने भी लिए

धौलपुर मावा मंडी में खाद्य सुरक्षा दल की दबिश, 100 किलो दूषित मावा करवाया नष्ट, पांच प्रतिष्ठानों से नमूने भी लिए
धौलपुर, 6 नवम्बर। त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने धौलपुर शहर में कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम प्रथम दृष्टया दूषित प्रतीत हो रहा मावा नष्ट करवाया तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल ने बजरिया स्थित अग्रसेन मावा भंडार पर कार्रवाई करते हुए मावे के दो नमूने लिए। मौके पर दो डालियों में रखा करीब 100 किलोग्राम मावा प्रथम दृष्टया खराब प्रतीत होने पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी से जांच करवाई गई। जांच में मावा दूषित पाए जाने पर इसे डंपिंग यार्ड में ले जाकर गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मावा मंडी स्थित मुकेश मावा भंडार, राहुल मावा भंडार एवं सुरेंद्र मावा भंडार से एक-एक नमूना मावे का लिया गया। वहीं घी घर से घी का एक नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा, महावीर सिंह एवं श्रीमती दीक्षा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons