दीपावली पर्व से पूर्व मिड डे मील कर्मियों को राहत
9.64 करोड़ से अधिक के 34 बिल स्वीकृत
धौलपुर,06 नवंबर। जिले के विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण मिड डे मील योजना के अन्तर्गत कार्यरत कुक कम हेल्परों के मानदेय तथा मिड डे मील प्रभारियों द्वारा पूर्व में किए गए भुगतान की राशि के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार विशेष पहल की गई है। दीपावली पर्व से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लाभान्वित 6 ब्लॉकों के कुल 34 बिल जिनकी राशि 9 करोड़ 64 लाख 26 हजार 811 रूपये आयुक्त मिड डे मील राजस्थान को अग्रेषित किए गए थे। कुल सभी बिल स्वीकृत हो चुके है तथा कोषालय जयपुर द्वारा निरंतर सम्बन्धितों के बैंक खातों में राशि का अंतरण किया जा रहा है। पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना से जुड़े कर्मियों के भुगतान को प्रशासन प्राथमिकता से समय पर सुनिश्चित कर रहा है।
दीपावली पर्व से पूर्व मिड डे मील कर्मियों को राहत










