76वें भारत स्काउट व गाइड स्थापना पर स्टीकर का विमोचन
डीएम ने स्काउट गाइड की सेवा की सराहना
धौलपुर,06 नवंबर। 76वें भारत स्काउट गाइड स्थापना के अवसर पर भारत स्काउट व गाइड नई दिल्ली के द्वारा जारी स्टीकर का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीणा धौलपुर द्वारा विमोचन कर बिक्री अभियान का शुभारंभ किया। सीओ गाइड सीमा रिज़वी ने बताया कि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने स्काउट गाइड के स्टीकर विमोचन करते हुए कहा कि पूरे देश में स्काउट गाइड का 76वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिले के सभी विद्यालय और महाविद्यालय स्काउट गाइड की सभी गतिविधियों में सहभागिता कराएं। डीएम ने पंचायत चुनावों में सेवा दे रहे स्काउट गाइड की सेवा की सराहना भी की। स्काउट गाइड स्टीकर बिक्री अभियान 12 से 20 नवंबर तक सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलाया जाएगा।

इस बिक्री अभियान में सभी विद्यालय और महाविद्यालय सहभागिता करें। इस अवसर पर सीओ गाइड सीमा रिज़वी, स्थानीय संघ मनियां के स्काउट सचिव ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य, स्थानीय संघ मनियां के अन्तर्गत आने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-विरौंधा की गाइड परी शर्मा, खुशी शर्मा, अनुष्का शर्मा,रानू शर्मा, दिव्यंका शर्मा,चाहत चौधरी गाइड एवं रेंजर्स आदि उपस्थित रहे।










