Home / Dholpur / धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई भगवान धन्वतंरि की जयंती

धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई भगवान धन्वतंरि की जयंती

 

 

धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाई भगवान धन्वतंरि की जयंती
धौलपुर,06 नवंबर। राजा बेटी राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धौलपुर में शुक्रवार को भगवान धन्वतंरि की जयंती श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद में डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों द्वारा विश्व कल्याण और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में राजा बेटी राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धौलपुर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का प्रणेता, देवताओं का वैद्य और आरोग्य का देवता माना जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) के दिन समुद्र मंथन के दौरान वे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के साथ उनकी षोडशोपचार पूजा की जाती है। इस मौके पर डॉ. गुरप्रीत एवं डॉ. आकाश कुमार अग्रवाल,त्रिलोक,अशोक उपाध्याय, मुन्ना पुरी ,वीरी सिंह ,रंजीत, अश्वनी शर्मा,ममता ग़ौड ,निशा शर्मा ,संदीप गोस्वामी,देवेन्द्र कुमार ,भावना शर्मा ,राजीव कुमार शर्मा, ,राधा कृष्ण एवं सुभम कंषाना सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons