Home / Dholpur / सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण

 

 

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण
बंदियों से संवाद किया, भोजन की गुणवत्ता परखी
धौलपुर,05 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव द्वारा गुरूार को जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने बंदियों से उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी भी दी।
सचिव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों के अस्वस्थ होने की स्थिति में उन्हें समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करवाया जाए। बीमार एवं जरूरतमंद बंदियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। सचिव रेखा यादव द्वारा कारागृह के रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं भोजन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons