Home / Dholpur / नगर परिषद धौलपुर की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न, 5.55 लाख रुपये में हुआ बाइक स्टैंड का ठेका

नगर परिषद धौलपुर की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न, 5.55 लाख रुपये में हुआ बाइक स्टैंड का ठेका

नगर परिषद धौलपुर की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न, 5.55 लाख रुपये में हुआ बाइक स्टैंड का ठेका

पारदर्शी नीलामी में पवन कुमार ने लगाई सर्वाधिक बोली, सभापति गिरीश कुमार गर्ग की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

धौलपुर,05 नवंबर। नगर परिषद धौलपुर द्वारा परिषद की आय के स्रोतों को सुदृढ़ करने एवं शहर में व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज नगर परिषद परिसर में बाइक स्टैंड के ठेके की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप खुले एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराई गई। इसमें विभिन्न बोलीदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बोली प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। नीलामी के दौरान पवन कुमार ने 5 लाख 55 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर बाइक स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। नियमानुसार उच्चतम बोली को स्वीकार करते हुए नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने कहा कि नगर परिषद की सभी नीलामी एवं निविदा प्रक्रियाओं को पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराया जा रहा है। परिषद का प्रयास है कि राजस्व के स्रोतों को मजबूत कर प्राप्त आय का उपयोग शहर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाए। इस अवसर पर  नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार एवं राजस्व निरीक्षक रजत जैन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons