Home / Dholpur / राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने किया क्षेत्र का दौरा

राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने किया क्षेत्र का दौरा

राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने किया क्षेत्र का दौरा

धौलपुर,29 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने गुरुवार को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव घड़ी, नयापुरा, दुवाटी, वरावट, रुंध का पुरा, भौडिया, जयेरा जाटवान, जयेरा गुजरान, जयेरा कुशवाहा, टांडे का पुरा, टांडा, दुर्गपुरा, कलुआपुरा, फूलपुर, चौकी हिनौता, सियापुरा, चैना का पुरा, दयेरी, भवानी शंकर का पुरा, कमलापुरा एवं लाडमपुर में जनसंपर्क कर ग्रामीणजनों से संवाद किया। इस दौरान आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में धौलपुर जिला परिषद वार्ड नं. 14 से श्रीमती सोमवती भास्कर जी, वार्ड नं. 22 से श्री प्रताप सिंह कुशवाह जी तथा धौलपुर पंचायत समिति वार्ड नं. 03 से श्री भरत सिंह शर्मा जी, वार्ड नं. 04 से श्रीमती सीता देवी कुशवाह जी, वार्ड नं. 10 से श्रीमती शीला देवी कुशवाह जी एवं वार्ड नं. 11 से श्री जसवंत कुशवाहा जी के समर्थन में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। रोहित वोहरा ने बताया कि जनता का स्नेह और विश्वास हमारी प्रेरणा है। कांग्रेस के साथ मिलकर जनहित, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के संकल्प को साकार करते हुए राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र को प्रगति की नई दिशा प्रदान करने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *