Home / Dholpur / राजाखेड़ा में विवाहिता की मौत,ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप

राजाखेड़ा में विवाहिता की मौत,ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप

 

 

राजाखेड़ा में विवाहिता की मौत,ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप

मृतका के चाचा ने पति समेत अन्य के विरुद्व दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला

-पंडित बुद्ध सिंह उदैनियां

राजाखेड़ा,20 नवंबर। जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के घना का पुरा में एक 22 वर्षीय नव विवाहिता चांदनी की मौत का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना पर पंहुचे पीहर पक्ष के लोगों को नव विवाहिता घर में बिस्तर पर मृत पडी मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लिया। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने पति समेत अन्य के विरुद्व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। राजाखेडा थाना इलाके के गांव जरगा निवासी विजय सिंह द्वारा राजाखेडा थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि मेरी भतीजी चांदनी की शादी करीब एक साल पूर्व 22 नवंबर 2025 को डोंगर सिंह निवासी घना का पुरा थाना राजाखेड़ा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार घर का सामान एवं आभूषण अपनी बच्ची को दिए थे। लेकिन शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ। चांदनी के ससुराल वाले शादी से संतुष्ट नहीं थे वह पांच लाख रुपए की मांग करते रहे। बच्ची को प्रताड़ना देते रहे। दो-दो दिन भूखा- प्यासा रखते रहे तथा मारपीट करते रहे। आरोप है कि दहेज की खातिर ही 19 और 20 की रात्रि को मेरी भतीजी करीब 22 वर्षीय चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में चांदनी के पति डोंगर सिंह, ससुर देवी सिंह, जेठ रामकुमार एवं हरिओम तथा देवर शिवा पर दहेज हत्या के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मनिया सीओ खलील अहमद एवं थाना प्रभारी वीर सिंह गुर्जर भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका चांदनी का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राजाखेडा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons