Home / Dholpur / भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की ली समीक्षा बैठक

भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की ली समीक्षा बैठक

भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की ली समीक्षा बैठक
विद्युत आपूर्ति एवं विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
धौलपुर,19 नवंबर। जयपुर डिस्कॉम के भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता अतर सिंह कमलाकर ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में वृत्त की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली, उपभोक्ता सेवाओं तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अभियंता फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य करें तथा विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य अभियंता ने  निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना, विद्युत छीजत में कमी,राजस्व वसूली में बढ़ोतरी, नए कनेक्शन शीघ्र जारी करना, बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई,संपर्क 181 शिकायतों का त्वरित निस्तारण,अवैध ट्रांसफॉर्मरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में धौलपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा सहित संबंधित अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons