Home / Dholpur / दीपावली पर सभापति ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

दीपावली पर सभापति ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

दीपावली पर सभापति ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

सफाई कर्मियों को मिठाई वितरित कर दी शुभकामनाएं

धौलपुर,07 नवंबर। दीपावली के पावन पर्व पर शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद धौलपुर के सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पचगांव रोड पर संचालित रात्रिकालीन सफाई कार्य एवं रोड स्वीपिंग मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। साथ ही पचगांव रोड पर लगाए जा रहे विद्युत लाइटिंग कार्यों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर सभापति ने रात्रिकालीन सफाई में जुटे सफाई कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफाई कर्मियों के समर्पण एवं मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभापति ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था निरंतर बेहतर बनाए रखने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons