Home / Dholpur / शहर के तुलसी वन रोड स्थित मनोहर दास मंदिर पर हुआ अन्नकूट का आयोजन

शहर के तुलसी वन रोड स्थित मनोहर दास मंदिर पर हुआ अन्नकूट का आयोजन

शहर के तुलसी वन रोड स्थित मनोहर दास मंदिर पर हुआ अन्नकूट का आयोजन
मंदिर से जुड़े श्रद्धालयुओ और भक्तो ने किया आयोजन,सैकड़ो लोगो ने पाई प्रसादी

 

बाड़ी 14 नवंबर :- शहर में दीपावली की पड़वा से शुरू हुआ अन्नकूट महोत्सव का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी को शहर के तुलसीवन रोड़ स्थित मनोहर दास मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ो लोगों ने प्रसादी पाई। अन्नकूट महोत्सव का यह दौर लगातार जारी रहेगा।
मनोहर दास मंदिर पर मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। मन्दिर महंत सन्ता बाबा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के लिए शहर के आमजन को आमंत्रित किया गया। जिसमें साबुत बाजरा,चावल,सभी सब्जियों का मिक्सर और कढ़ी बनाकर पंगत प्रसादी के रूप में लोगों को खिलाई गई।
सुबह 11 बजे भोले बाबा और मातारानी को अन्नकूट का भोग लगाया गया साथ मे हनुमान बाबा और भगवान गणेश की वंदना की गई और मंदिर में स्थित सभी देवी देवताओं को प्रसाद लगाया गया। इसके बाद पंगत प्रसादी शुरू हुई है जो शाम 04 बजे तक जारी रहेगी,इस दौरान शहर के सराफा बाजार से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ आसपास की कॉलोनी के लोग,महिला,पुरुष और बच्चे पंगत प्रसादी में शामिल हुए हैं। शाम तक सैकड़ो लोग अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons