Home / Dholpur / रुपवास में 20 नवंबर को होगा मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

रुपवास में 20 नवंबर को होगा मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

 

 

रुपवास में 20 नवंबर को होगा मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ
धौलपुर में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

धौलपुर,12 नवंबर। आगामी 20 नवंबर को रूपवास में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह एवं मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर धौलपुर स्थित भार्गव वाटिका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सभापति गिरीश गर्ग एवं अनुराग शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जन-भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और समाजसेवियों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि 20 नवंबर को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए सभापति गिरीश गर्ग ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह केवल विवाह का उत्सव नहीं, बल्कि एक पुनीत सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें पूरे समाज को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, अनुराग शर्मा ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य देश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करना है। इसलिए 20 नवंबर को होने वाले इस धार्मिक एवं सामाजिक महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। बैठक के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में जुड़ने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons