धौलपुर, 02 नवम्बर। भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 1 नवम्बर से 7 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में सतत जीवन शैली सप्ताह मनाया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रमाकांत शर्मा ने जंगली जानवरों की खाल, हाथीदांत या फर से बने उत्पादों या स्मृति चिह्नों को खरीदने से बचने, सामुदायिक खाद्य बैंकों और पशु आश्रयों का निर्माण करने ,अपने आवासीय क्षेत्र, स्कूलों या कार्यालयों में ग्रीन क्लब शुरू करने के संबंध में जोर देने की बात कही। मुख्य आयोजना अधिकारी मुकेश कुमार सिंघल ने बताया कि मिशन लाइफ के सात विषयों पर आधारित एक सप्ताह का उत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिन के लिए एक विषय प्रस्तावित है। उन्होंने छात्राओं को प्लास्टिक की वस्तुओं एवं पॉलीथीन को कम से कम उपयोग में लेने एवं ई कचरा प्रबंधन करने पर जोर दिया। स्वस्थ जीवन शैली पर विचार साझा करते हुए राज्य पुरस्कृत उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना ने पोषण और कल्याण के लिए भोजन में मोटे अनाज (मिलेट्स) तथा स्वदेशी जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, जैविक उत्पादों के सेवन को प्राथमिकता, सामुदायिक स्तर पर जैव विविधता संरक्षण की शुरुआत, घरों के परिसर में नीम, तुलसी, गिलोय, पुदीना, कढ़ी पत्ता, अश्वगंधा आदि जैसे औषधीय पौधे लगाने एवं जैविक खेती, प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए पेड़ लगाने पर चर्चा की और योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी शालिनी श्रीवास्तव, उप प्राचार्य सुनीता शर्मा, वीकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में कार्यक्रम आयोजित

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में कार्यक्रम आयोजित









