डॉ. सीमा गर्ग अग्रवाल महिला मंडल शहर की अध्यक्ष
अग्रवाल महिला मंडल शहर धौलपुर की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन
धौलपुर,02 नवंबर।। अग्रवाल समाज शहर के तत्वावधान में स्थानीय श्याम काम्पलेक्स में अग्रवाल महिला मंडल शहर धौलपुर की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मास्टर नेमीचंद अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीमा गर्ग को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। नवीन कार्यकारिणी में रागिनी अग्रवाल (संरक्षक),पुष्पा गोयल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संध्या गोयल एवं डॉली गोयल (उपाध्यक्ष), पूनम गोयल (मंत्री), सपना गर्ग (सहमंत्री), सुधा अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), बबिता अग्रवाल (संगठन मंत्री), सरिता बंसल (प्रचार मंत्री), पूनम सिंघल (निरीक्षक), भूमिका गोयल (सलाहकार मंत्री) एवं सपना गोयल (सांस्कृतिक मंत्री) चुनी गईं। वहीं, शिल्पी अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, गुंजन सिंघल एवं पूनम गोयल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जिंदल ने अपने स्वागत उद्बोधन में पिछले कार्यकाल में किए गए सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान मंत्री श्रीमती सुधा अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीमा गर्ग ने सभी महिलाओं का विश्वास जताने एवं उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन रोटेरियन गौरव गर्ग ने किया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज गर्ग, मीरा देवी, अनुराधा गोयल, संगीता गोयल, मधु, ज्योति गोयल, रेनू गोयल, शिल्पी अग्रवाल, राधा गोयल, साधना गर्ग, वीना अग्रवाल, कोमल गोयल, प्रतिभा अग्रवाल, खुशबू गोयल, संयोगिता मोदी, मेघा अग्रवाल, गुंजन सिंघल, संध्या बंसल, अंजू गोयल, वंदना गोयल, रीना मित्तल, मंजू गोयल तथा शहर समाज पुरुष इकाई के पदाधिकारियों में श्री राजकुमार अग्रवाल, गौरव गर्ग, गौरव गोयल, सूरज गोयल, दीपक गोयल, रामदास गर्ग, अजय बंसल सहित युवा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।










